विद्यालय नेतृत्व और प्रबंधन | School Leadership And Management

Author: Dr. Ashok Kumar

ISBN: 9789383154692

Original price was: ₹295.00.Current price is: ₹236.00.

Days
Hours
Minutes
Seconds

Availability: In stock

- +

Cash on Delivery Available

COD is available on selected pincodes for your convenience and trust.

Fast Delivery Across India & Worldwide

We ship across India and internationally, ensuring your books reach you wherever you are.

Trusted Educational Publisher

We specialize in educational books and are dedicated to quality learning resources.

Since 1986 – A Legacy of Trust

Serving readers for over 35 years with reliable and authentic publications.

Recommended for Course:-

  • D.I.E.T (2nd Year)
  • D.EL.Ed (2nd Year)
  • JBT (2nd Year)

विद्यालय नेतृत्व और प्रबंधन प्रस्तुत पुस्तक के लेखक डॉ. अशोक कुमार, वर्तमान में बी. एड. विभाग (एस.सी.ई.आर.टयै, नई दिल्ली) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। आप गत दस वर्षों से पठन-पाठन की प्रक्रिया से जुड़े है। आपने वाणिज्य, शिक्षाशास्त्र, और मनोविज्ञान विषयों में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की है। आपने एम. फिल. और पी. एच. डी. की डिग्री, दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। आपने शिक्षा और समाज, शिक्षा के दार्शनिक पक्ष विद्यालय नेतृत्व और प्रबंधन (प्रथम) संस्करण) डॉ. एल.एड. तथा बी.एड प्रशिक्षणार्थियों के लिए बहुउपयोगी पुस्तकों का लेखन किया है। शिक्षा में समसामयिक मुद्दे (संपादित पुस्तक) और दिल्ली के विद्यालय में कार्यरत टी.जी.टी. पी.जी.टी. शिक्षकों के लिए विभिन्न विषयों से सम्बंधित शिक्षण सहायक सामग्री के रूप में शिक्षक हेटयुक जैसो पुस्तकों का लेखन किया है। पुस्तकों के अतिरिक्त आपने अपने शिक्षण अधिगम के अनुभव के आधार पर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जर्नल में शोधपत्र व लेखा को समय-समय पर प्रकाशित किया है। गढ़ वर्षों में आपने शिक्षण अनुभव के लिए कई देशों में भ्रमण किया है। आपका मुख्यरूप से रुझान शैक्षिक परामर्श व मार्गदर्शन, शैक्षिक दर्शनशास्त्र और विद्यालय नेतृत्व और प्रबंधन जैसे विषयों में लगातार बना रहा है।

डॉ. संदीप कुमार, आप वर्तमान में मंडलीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, दरियागंज, दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। आपने भौतिकी शिक्षा शास्त्र एवं अनुप्रयोगात्मक मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री और कम्प्युटर, गाइडेंस एवं काउंसलिंग, विशेष शिक्षा तथा शैक्षिक प्रशासन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया हुआ है। आपने शिक्षाशास्त्र में पी.एच.डी. की उपाधि और नेट परीक्षा पास की हुई है। आपको लगभग 15 वर्षों का शिक्षण प्रशिक्षण का अनुभव है। आपने (एस.सी.ई.आर.टी.) दिल्ली द्वारा आयोजित शिक्षकों एवं प्राचायों के सेमिनार में सयोजक एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में कार्य किया है। विगत अनुभव के आधार पर आपने अनेक शैक्षिक पुस्तकों एवं दिल्ली शिक्षा निदेशालय के विद्यालयों में संचालित हैप्पीनेस कक्षा हेतु टीचर्स हैंडबुक को विषयवस्तु लेखन में सहयोग के साथ साथ करीब 20 लेखो / शोधपत्रों के लेखन को भी कार्य किया है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षा-मनोविज्ञान और विज्ञान में आपकी विशेष रुचि है।

डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार, वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। आपने शिक्षा विषय में पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है तथा परास्नातक की डिग्री प्राप्त की है। आपको 15 वर्षों का अध्यापन का अनुभव प्राप्त है। भाषा-शिक्षण, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षा मनोविज्ञान और शिक्षा अनुसन्धान में आपकी विषय विशेषता है। आपकी विभिन्न विषयों पर 6 पुस्तकें प्रकाशित हैं। साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पत्र/पत्रिकाओं में अनेक शोधपत्र प्रकाशित है। आप एन.सी.ई.आर.टी., एस.सी.टी.ई., एस.सी.ई.आर.टी., इग्नू तथा अन्य विश्वविद्यालयों से भी जुड़े हुए हैं। आपकी शिक्षा और सामाजिक विषयों से जुड़ी अनेक वाताएं ‘ आकाशवाणी नजीबाबाद, उत्तरप्रदेश’ तथा आकाशवाणी देहरादून उत्तराखण्ड से प्रसारित हुई हैं।

Weight 380 g
Dimensions 24 × 16 × 2 cm

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “विद्यालय नेतृत्व और प्रबंधन | School Leadership And Management”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart
Scroll to Top